Breaking News

रणजी ट्रॉफी 2018-19 फाइनल, चौथा दिन: सौराष्ट्र को 78 रन से हरा विदर्भ लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी की विजेता बनी, आदित्य सरवते “मैन ऑफ द मैच” बने, देखे वीडियो

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला गया। जहां पांचवे दिन सौराष्ट्र को दूसरी पारी में 127 रन पर समेट विदर्भ ने मुकाबला 78 रन से जीता। इस जीत के साथ विदर्भ लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी की विजेता बनी। तो आइए नज़र डालते है नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले के पांचवे और आखिरी दिन पर।
विदर्भ ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे जिसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम ने 307 रन बनाए और विदर्भ ने 5 रन की बढ़त बनाई। दूसरी पारी में विदर्भ की टीम 200 रन पर ऑलआउट हुई और सौराष्ट्र को 206 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन तक सौराष्ट्र ने 58 रन पर 5 विकेट गवाए। पांचवे दिन बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ज्यादा देर तक संघर्ष नहीं कर सकी। कमलेश मकवाना 14 और प्रेरक माकण्ड 2 रन बना पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ 6 चौकों के साथ 52 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद विश्वराज जडेजा आदित्य सरवते की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। कप्तान जयदेव उनादकट भी 7 रन बना आदित्य सरवते का शिकार बने। जबकि धर्मेंद्रसिन्ह जडेजा 17 रन बना अक्षय वखारे की गेंद पर आदित्य सरवते को कैच दे बैठे। वहीं चेतन सकारिया 2 रन बना नॉटआउट रहे। इस तरह सौराष्ट्र की दूसरी पारी 127 रन पर सिमट गई और उसे 78 रन से हार का सामना करना पड़ा। विदर्भ के लिए आदित्य सरवते ने 6 विकेट झटके जबकि अक्षय वखारे ने 3 और उमेश यादव ने 1 विकेट चटकाया। दूसरी पारी में 49 रन बनाने के साथ इस मैच में 11 विकेट झटक अपनी टीम को जीत दिलाने वाले आदित्य सरवते “मैन ऑफ द मैच” बने।

Tags:
KAT Media,Khel Sangram,Avinash Singh,2019,youtube,facebook,twitter, ,Vidarbha,Ranji Trophy,cricket news,sports news,Ranji Trophy Semifinals,Highlights,Ranji Trophy 2018-19,Ranji Trophy finals,Saurastra vs Vidarbha,Faiz Fazal,Wasim Jaffer,Akshay Wakhare,Umesh Yadav,Rajneesh Gurbani,Mayank Agarwal,Karun Nair,Abhimanyu Mithun,Sreenath Aravind,Cricket,Domestic Cricket,Indian Cricket,bcci

Kanhaiya Krishna

Share
Published by
Kanhaiya Krishna

Recent Posts

PeachSkinSheets® Características Parejas Transpirables, Deluxe Sábanas en Asequible Costos

El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…

4 weeks ago

19 más fácilmente útil Desliza Aplicaciones para Citas (100 % liberado para intento)

Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…

4 weeks ago

Estafa : MatureContactService.com Desires Estados Unidos Pensar 161 pumas enviados por correo electrónico Estados Unidos , Es ¡Una mentira !

Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…

4 weeks ago

Cuáles son los Beneficios de Unirse un sitio de citas ?

Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…

4 weeks ago

How To Be A Sugar Daddy

Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…

4 weeks ago

Easily Cheated, How Can I Get My Personal Girlfriend Back and Forgive Me?

Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…

4 weeks ago