चन्दौली 07 फरवरी पूर्व राज्य मंत्री, भारत सरकार/प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सासंद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा आज कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में 15 परियोजना का लोकार्पण व 73 परियोजना का शिलान्यास किया गया। 15 परियोजना की कुल लागत रू0 158.72 लाख, 73 परियोजनाओं की कुल लागत 2087.60 लाख है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद चन्दौली में सकलड़ीहा-सैदपुर के मध्य का भाग के सतह सुधार का जल्द कार्य चालू किया जायेगा इसकी कुल लम्बाई 19.13 कि0मी0 है। मुगलसराय चकिया मार्ग के किमी0-1(500) आबादी भाग के पटरी पर इन्टरलाॅकिग का कार्य व विशेष मरम्मत का कार्य, जी0टी0 रोड से जसूरी मार्ग के पटरी पर इन्टरलाॅकिग का कार्य व विशेष मरम्मत का कार्य, पड़ाव-मुगलसराय वाया पचफेडवा मार्ग की पटरी पर इन्टरलाॅकिग का कार्य, सकलड़ीहा कमालपुर वाया अमड़ा मार्ग के किमी0 13(500) व 14(500) आबादी भाग में पटरी पर इन्टरलाॅकिग का कार्य, मथुरापुर सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य आज शिलान्यास वही चहनियां धानापुर महुजी वाया जमानियां मार्ग का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य का लोकापर्ण किया गया जिस पर जल्द कार्य चालू कर दिया जायेगे। सम्बोधन के दौरान कार्यदायी संस्था को निदेर्शित करते हुये कहा कि कार्य को करने में गुणवत्ता के मानक में अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दास्त नही होगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था डोर टू डोर कार्य कराये शिकायत न आये। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि समय-समय पर निरीक्षण किया जाय।
सासंद जी द्वारा 1.0 क्यूसेक क्षमता के 43 राजकीय नलकूपों का शिलान्यास आज किया गया इससे जनपद चन्दौली के किसानों को खेती की सिंचाई करने में आसानी होगी। कहा कि प्रति नलकूप 50 हेक्ट0 भूमि की सिंखई का प्राविधान है, जिससे कुल 2150 हेक्टे0 भूमि सिंचाई होगी। कहा कि प्रति नलकूप लागत रू0 29.88 लाख, परियोजना की कुल लागत रू0 1284.84 लाख है। कहा कि विकास खण्ड धानापुर में 12, चहनियाॅ में 08, चन्दौली में 11, बरहनी में 09, सकलड़ीहा में 02 एवं चकिया विकास खण्ड के 01 गावों में किया जायेगा। कहा कि सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र है इससे किसानों को समय-समय पर धान गेहॅू के फसलों के साथ सब्जी, फूल सहित अन्य फसलों का आसानी से फसल को लगाकर सिंचाई किया जायेगा। किसानों के आय को लेकर जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभागों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने आय को दोगुना किया जाय इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क कर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया जाय तभी केन्द्र व प्रदेश सरकार का मंशा साकार होगा। कहा कि जनपद को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सड़क, नलकूपों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवा, शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ताकि यह जनपद प्रदेश स्तर में विकास के नाम से जाना जा सके इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।
सांसद जी द्वारा बताया गया कि निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के अस्थायी आश्रय निर्माण हेतु 120.00 लाख में धनराशी प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। लोगों से अपील किया कि बेसहारा पशुओं को यदि देखे तो अपने विकास खण्ड अधिकारी, एडीओ पं0 व पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल सूचित करे ताकि उन्हे आश्रम में रखा जाय ताकि किसानों के फसलों को कोई नुकसान न हो सके। सांसद जी ने बताया कि श्रम निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा 05 शौचालय एवं 04 सीवर लाईन का कार्य सी0एस0आर0 मद से कार्य किया जायेगा जिसकी लागत रू 211.16 लाख स्वीकृत है जिसका शिलान्यास आज किया गया जिस पर कार्य जल्द चालू किया जायेगा। इसके बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके तैयार होने से गन्दगी तो दूर होगी ही लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कहा कि 13 सोलर बेस्ड वाटर पम्प परियोजना का लोकार्पण व 11 का शिलान्यास आज किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलीस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा सहित भाजपा नेता व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।