ज़मीर अंसारी की रिपोर्ट :
सोनभद्र : बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे शीशटोला गांव के जंगल में बकरी चराने गई महिला का शुक्रवार को सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।इसकी सूचना लोगों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेंज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरमती देवी (55) पत्नी स्व. विक्रम यादव निवासी शीशटोला गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से बकरी चराने गई थी।देर शाम तक वह घर वापस नही लौटी।
वीरमत के घर सभी बकरियां वापस लौट आयीं लेकिन वह नही लौटी।रातभर लोग खोजे लेकिन पता नही चला।सुबह लोग फिर से खोजते खोजते जंगल की ओर गये तो धनखर पहाड़ी के पास वीरमती का शव पड़ा था।शव देखते ही लोग भयभीत हो गए।इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भिंजवा दिया।बभनी थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।