वागीश कुमार की रिपोर्ट :
सुलतानपुर : जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में आज जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 157 जन शिकायती प्रार्थना पत्र विभिन्न विभागों के प्राप्त हुए, मौके पर 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये एक-एक व्यक्तियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने आधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढ़ंग से किये जायें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो प्रकरण राजस्व विवाद से सम्बन्धित हो उसका निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं सम्बन्धित अधिकारी यथाशीघ्र निस्तारित कर रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेजे।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 52, पुलिस-39, विकास 20, समाज कल्याण 03, शिक्षा, कृषि-02-02, स्वास्थ्य-01 अन्य विभागों के 38 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आज प्राप्त हुए, मौके पर जिलाधिकारी द्वारा 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठी, प्रभारी डीएफओ ए.के. शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. द्विवेदी, उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजीत सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ तथा थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।