नई दिल्ली : इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दलों में एक दूसरे को मात देने की होड़ मची हुई है। इसी बीच लोगों के जेहन में ये सवाल कौंध रहा है कि चुनाव की तारीखों का एलान कब होगा। आईये हम आपको बताते हैं कि चुनाव आयोग के द्वारा कब चुनाव की तारीखों का एलान होगा।
जानकारी के मुताबिक लोकसभा का शीत सत्र समाप्त होते ही आम चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। भाजपा को इस बार सहयोगी पार्टियों से 2014 जैसा समर्थन मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है। शिवसेना ने पहले ही 2019 का चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर दिया है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार कर्नाटक से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। राज्य में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा अपनी जड़े मजबूत कर रही है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य में आधा दर्जन से अधिक लोकसभा जीतने का भरोसा है। कांग्रेस के नेता भी मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ सकता है।