दही मटकी कार्यक्रम में झांसी पहुचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

 

 

 

रिपोर्ट बालमुकुंद रायक्वार

 

झांसी /उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झांसी पहुंचे।

 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता की जिसमें कहा भारतीय जनता पार्टी कभी जाति बाद की राजनीति नहीं करती है यह बात यहाँ एक कार्यक्रम में आये भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही झांसी जनपद के व्लाक बामौर के समीपवर्ती ग्राम रियां में दधि मटकी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद युवा मोर्चा झांसी जिला महामंत्री दीपक त्रिपाठी बामौर के आवास पर पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों का जबाब देते हुये प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा जाति बाद की राजनीति नहीं करती है वह सबका साथ सबका विकास बाले सिद्धांतों पर काम करती है एस सी एस टी प्रकरण में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा महिलाओं की सुरक्षा के साथ साथ उनकों आत्म निर्भर बनाने तथा सशक्त बनाने के लिए काम किया जा रहा है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की उभरती महाशक्तियों की श्रेणी मे आ गया है ओर विश्व में सम्मान पा रहा है। उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी ओर मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी बनते ही गुण्डागर्दी बंद हो गयी है माफिया प्रदेश छोड़कर चले गये हैं प्रदेश सरकार आम आदमी के लिए काम कर रही है। जिला महामंत्री दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में  सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश का स्वागत किया गया ।इस अवसर पर सूरज सोमवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दुबे क्षेत्रीय अध्यक्ष गरौठा बिधायक जवाहरलाल राजपूत उरई बिधायक गौरी शंकर वर्मा शिवेन्द्र प्रताप सिंह अंगद सिंह चौहान हरगोविन्द निरंजन हरनाथ सिंह दीपक राय रमाकांत सोनी चौहान लाखन सिंह अशोक गुप्ता संदीप शर्मा सुरेन्द्र पटेल मनोज शर्मा गौरव अग्रवाल रामनरेश पटेल धर्मेन्द्र पटेल संजय गुप्ता आनंद गुप्ता हरिकान्त पटेल महेन्द्र कुशवाहा रवि काकोरिया गोलू ब्यास करन सिंह यादव विपिन करोलिया रिंकू पटेल चन्द्र पाल रायकवार अशोक कोरी कल्लू कोरी आदि काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई।

About Hindustan Headlines

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *