राम धीरज यादव की रिपोर्ट :
बाराबंकी : मोहल्ला आजाद नगर निवासी विशाल वर्मा को युवा सेना का बाराबंकी नगर प्रमुख नियुक्त किया है। लखनऊ मार्ग वर्मा इमरजेन्सी हास्पिटल निकट गायत्री मन्दिर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवसेना वरिष्ठ जिला उपप्रमुख पं0 संजय शर्मा, भवानी सेना अयोध्या मण्डल प्रमुख सविता श्रीवास्तव, चिकित्सक सेना जिला प्रमुख डा0 आर0के0 वर्मा, शिवसेना नगर प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बब्लू, नगर प्रधान महासचिव आलोक जायसवाल ने नवनियुक्त नगर प्रमुख विशाल वर्मा का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
वर्मा के मनोनयन पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही, जिला उपप्रमुख आलोक बाल्मीकि, जिला उप प्रमुख अजय गुप्ता, शिवसेना प्रदेश महासचिव सुरेश चन्द्र पाठक, युवा सेना मण्डल प्रमुख शिवापाठक, जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ला, जिला सचिव आशुतोष बली, जिला महासचिव लाल बहादुर यादव, पवन रावत, युवा सेना जिला प्रभारी पवन पाण्डेय, भवानी सेना जिला प्रमुख मीरा श्रीवास्तव, जिला सचिव मुकेश सिंह, भवानी सेना उपप्रमुख शुभारानी जायसवाल उर्फ राधिका, युवा नेता विजय जयप्रकाश तिवारी आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी।