राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट :
लौरिया (पश्चिम चंपारण) : साठी थाना के सिरिसियाा गाँव में कुछ दिन पहले आग से जलकर एक महिला की मरने की घटना के बाद आज अहले सुबह लड़की पक्ष के 6 लोंगो द्वारा लड़के पक्ष के घर का ताला तोड़ शादी में दिए गए समान को ट्रेक्टर पर लाद कर ले जाया जा रहा था, कि तभी इन लोंगो को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया और उसी घर में बन्द कर दिया, जिस घर में लड़की की शादी हुई थी ।
मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। लड़की के जलकर मरने पर लड़की पक्ष के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अभी यह मामला न्यायालय में है। लड़का पक्ष के सभी लोग पहले से ही हवालात में बंद हैं। हवालात में रहने के कारण घर बंद पड़ा था, जिसका फायदा उठा कर लड़की पक्ष के लोग ताला तोड़ कर सभी समान को ले जा रहे थे। सामन ले जाने के क्रम में 6 लोगो को पीट कर गाँव के लोगों ने घर में बंद किया है। 4 बाईक के छतिग्रस्त होने की भी सूचना है।