नैमिष मिश्र की रिपोर्ट
फतेहपुर चौरासी उन्नाव: कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार को कस्बे की साप्ताहिक बाजार करने आई सुमित्रा पत्नी पोहकर (55) निवासी विजयखेड़ा , मूलचन्द्र (58), पुत्तीलाल(40) पुत्र बिहारीलाल निवासी गुरुदासपुर , रजोल पुत्र प्रसाद (35) व इसकी पत्नी सीमा निवासी चिरंजूपुरवा टेंपो से वापस घर जा रहे थे। कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर बूचागाड़ा गांव के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार होने के चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा और टेंपो सड़क पर पलट गया। जिससे उस पर सवार यात्री टेंपो के नीचे दब गए। राहगीरों ने टेंपो सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में सुमित्रा, मूलचंद्र, पुत्तीलाल, रजोल, सीमा सहित छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से चार घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह कठिघरा गांव निवासी अरमान (20) पुत्र चमन उन्नाव जा रहा था।