भाजपा को लगा बड़ा झटका, दिग्गज महिला नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी नेताओं पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

सोनू सिंह की रिपोर्ट :

आगरा : भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन में बवंडर खड़ा हो गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. मंजू गुप्ता ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कई वर्षों से भाजपा से जुड़ी रहीं मंजू गुप्ता ने आगरा के ही पदाधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के संबंध में खुलकर बात करने से इनकार दिया है। उन्होंने कहा कि सही वक्त पर सही प्लेटफार्म पर अपनी बात रखेंगी। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाइयों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।

भाजपा में कई पदों पर रहकर कार्य कर चुकी डॉ. मंजू गुप्ता को जुलाई 2018 में महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई थी। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया था। गुरुवार शाम को उनके इस्तीफे की चर्चा होने लगी। इस संबंध में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने इस्तीफे की बात को स्वीकार कर लिया।

मानसिक उत्पीड़न का आरोप मंजू गुप्ता ने बताया कि पिछले कई महीनों से उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बहुत सहा लेकिन अब मानसिक दबाव बर्दाश्त नहीं हुआ तो इस्तीफा ही आखिरी विकल्प दिखा।

उन्होंने बताया कि इस्तीफा प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भेज दिया है। जल्द ही नेतृत्व से मिलकर सारी बात बताएंगी।

उधर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनका कोई मानसिक उत्पीड़न नहीं हो रहा था। वो अपने व्यवहार की वजह से ही विवादित हुई हैं। वे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की भी अवहेलना कर रही थीं। दूसरी बार बनी थीं

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *