सन्दीप पाण्डेय की रिपोर्ट :
सिद्धार्थनगर : जनपद सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटखास में शनिवार रात आज्ञात चोरों ने एक मकान के मुख्य द्वार की कुण्डी तोड़कर कई लाख का सामान व नकदी चुराकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ग्राम कोटखास निवासी पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह उर्फ गजाधर सिंह तथा उनके सगे भाई डा. विशम्भर सिंह परिवार सहित शादी में गए थे। घर पर ताला गला था। शनिवार रात आज्ञात चोरों ने दरवाजे पर लगे कुण्डी को तोड कर घर के अन्दर घुस गए। घर में रखा सामान उठा ले गए। घर में रखा अनाज को एक दूसरे में मिला दिया।
परिवार के लोग रविवार को जब वापस आए तो देखा कि दरवाजे की कुण्डी टूटी है। अन्दर गए तो सारा सामान बिखरा देख कर दंग रह गए। डायल सौ को सूचना दिया। सामान का मिलान किया तो पता चला कि डा. विशम्भर सिहं के घर से गले का हार लगभग बीस ग्राम, दो नग हाथ की चूडी, तीन सेट कान की बाली, बाला, टप्स, चांदी का प्लेट एक नग, चांदी का सिंक्का बत्तीस नग, सोने की अंगूठी दो नग गायब है।
इसी प्रकार पूर्व प्रधान देवेन्द्र सिंह उर्फ गजाधर सिंह के घर से सोने की अंगूठी दो नग, कान का सहारा एक सेट, पचास हजार रू. नकद, बन्दूक का कारतूस बीस नग गायब था। समाचार लिखे जाने तक डायल सौ की पुलिस मौके पर जांच पडताल में जुटी थी। घर के अन्य सामान की गिनती करके गोल्हौरा थाने पर तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।