उत्तम सिंह बने हिन्दू युवा वाहिनी के जिला सयोजक

उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट :

अमेठी : इन्हौना के पूरे दुलहिन मजरे आजादपुर निवासी उत्तम सिंह हिन्दू युवा वाहिनी आई टी सेल के जिला संयोजक बने हैं। अमेठी जिले के तहसील तिलोई के ग्राम सभा आजादपुर के ग्राम पूरे दुलहिन निवासी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री उत्तम सिंह को लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजदेव सिंह व मंडल प्रभारी आशीष सिंह,आई टी सेल संभाग प्रभारी शिवम मिड्ढा ने आई टी सेल अमेठी का जिला संयोजक नियुक्त किया है।

सिंह 2013 से ब्लॉक अध्यक्ष व जिला मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी अमेठी का कार्यभार देख रहे थे।हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को सरलता सुगमता से जन जन तक पहुचाने के लिये आई टी सेल का गठन किया गया।उक्त अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी अमेठी प्रभारी अभय सिंह नारे,जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह,अशोक शुक्ला,अश्वनी पाण्डेय,बाराबंकी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोनू,बाराबंकी प्रभारी रवि सिंह,सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,रामगोपाल तिवारी,डॉ मलखान सिंह, राजेश प्रभात ,पवन कुमार मौर्य, अमरीश गुप्ता, राहुल चौरसिया,प्रभात मिश्र,हिमांशु अवस्थी आदि ने आपस मे मिठाई खिलाकर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *