आजमगढ़ : सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाया मायावती का जन्मदिन

मनोज चौबे की रिपोर्ट :

आजमगढ़ : यूपी के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को अंबेडकर पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की 63 वी जन्मदिन बहुत धूम धाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया , जिसमें सपा- बसपा के सभी छोटे बड़े पदाधिकारी व विधायक गण उपस्थित होकर बहन मायावती का जन्मदिन मनाया।

सभा में सपा व बसपा का गठबंधन साफ झलक रहा था। दोनों कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का संचार था। सभी जन्मदिन की खुशियां केक खिलाकर बाट रहे थे। बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व दीदारगंज विधानसभा के विधायक सुखदेव राजभर ने लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा एक संप्रदायिक है वह चुनाव में तरह तरह से अराजकता का माहौल और आपसी मतभेद उत्पन्न करेगी। इससे सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने भी लोगों को संबोधित किया। कहा कि आने वाले दिनों में हम लोगों को और मजबूती से निष्ठावान होकर गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ जिले के सभी सीटों पर परचम लहराएंगे तभी लोहिया और अंबेडकर जी के सपने साकार होंगे।

जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर जितेंद्र भाई संखवार. पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम .पूर्व सांसद बलिहारी बाबू .लालगंज विधायक आजाद अरीमर्दन. पूर्व मंत्री विद्या चौधरी .पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव .महा प्रधान अर्जुन कुमार. सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद यादव सहित हजारों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *