रामकिशोर की रिपोर्ट :
हरदोई : पिपरावां ग्राम सभा मैं आज जय गुरुदेव सत्संग समारोह का आयोजन जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय पंकज जी महाराज द्वारा किया गया । पंकज जी महाराज ने कहा संतो, महात्माओं का जन्म इस धरातल पर जीवों को समझाने चेतना वह कल्याण के लिए हुआ है। उन्होंने कहा इस मानव तन में दोनों आंखों के मध्य में आत्मा विराजमान है। यहीं से उसकी शक्ति शरीर के विभिन्न चक्रों मैं फैली है ,मानव शरीर साधना का धाम है ,उन्होंने लोगों को प्रभु की भक्ति ,साधना के लिए योग का रास्ता बताया कहा कि कलयुग में तीन क्रियाएं सुमिरन, ध्यान और भजन करना चाहिए उन्होंने बताया कि परमात्मा की भक्ति के लिए पूजा, अर्चना, इबादत के लिए शाकाहारी होना परम आवश्यक है।
उन्होंने सभी वर्ग ,धर्म ,जाति, मजहब स्तर के लोगों से शाकाहारी बने की अपील की। इस अवसर पर जय गुरुदेव संगत उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतराम चौधरी राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम , संस्था की प्रबंध समिति के सदस्य रोहिताश कुमार गुप्ता , सतीश उपाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह , मेरठ मुरादाबाद मंडलों के पर्यवेक्षक उदयराज सिंह , जिला अध्यक्ष संगत हरदोई जितेंद्र प्रताप सिंह, मेरठ। तहसील अध्यक्ष बिलग्राम राम रतन, ब्लाक माधौगंज अध्यक्ष सरनाम सिंह, कार्यकर्ता, व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।