कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों का भारत बंद, कई जगहों पर आगजनी, कई जगहों पर तोड़फोड़

नई दिल्ली : 6 सितम्बर को सवर्णों ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भारत बंद किया था, जिसके बाद आज पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा भारत बंद किया गया है। इस दौरान जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है, वहीँ कई जगहों पर पेट्रोल पंप को बंद कराया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान किसी भी हिंसा से दूर रहने की अपील की है।



छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बंद के दौरान अगर किसी ने हिंसा फैलाने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।



राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान के लिए मार्च शुरू किया। पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर लिया है। गुजरात के भारुच में प्रदर्शनकारी टायर जला रहे हैं और बसों को रोक रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम लग गया है।

मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलने स्टेशन पर ट्रेन रोकी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई। उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *