कुश्ती का असली दंगल यानी प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 का आगाज हो चुका है। जहां पहले दिन साक्षी मालिक की मुंबई महारथी ने दिल्ली सुल्तांस को 5-2 से पटखनी दी। तो आइए जानते है दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। मुंबई की कप्तान साक्षी मलिक ने टॉस जीत कर दिल्ली के स्टार पहलवान सुशील कुमार को ब्लॉक किया तो वहीं दिल्ली ने महिला पहलवान ओडुनाओ को ब्लॉक किया। दिन का पहला मुकाबला पुरुषों के 57 किलो की कैटगरी का था जिसमे दिल्ली सुल्तान के संदीप तोमर ने मुंबई महारथी के पहलवान आंद्रेई यात्सेंको को 14 -9 से हराया और अपनी टीम को पहले राउंड में 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरा मुकाबला महिलाओं के 50 किलो की कैटगरी का था, जहां मुंबई की सीमा ने दिल्ली की पहलवान मारोइ मेजिएन को 5-1 से चित कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 अंक से बराबर किया। दिन का तीसरा बाउट पुरुषों के 92 किलो की कैटगरी का था। जिसमें दिल्ली सुल्तांस के पहलवान अल्बरोव असलन ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई के सत्यव्रत कादियान को 15-0 से पटखनी दी। तीसरा बाउट जितने के साथ दिल्ली सुल्तांस ने 2-1 से बढ़त हासिल की। वहीं चौथा मुकाबला महिलाओं के 76 किलो की कैटगरी का था जिसमे दिल्ली की समर आमेर इब्राहिम हम्जा को मुंबई की वेस्किन सेंथिया ने 12-1 से हरा स्कोर 2-2 अंको से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पुरुषों के 125 किलो की कैटगरी में दिल्ली के हितेंद्र को कड़े मुकाबले में 7-6 से हराकर सतेंद्र मलिक ने मुंबई को एक अंक की बढ़त दिलाई। दिन का छठा मुकाबला महिलाओं के 62 किलो की कैटगरी का था जिसमे मुंबई की स्टार खिलाड़ी और कप्तान साक्षी मलिक ने दिल्ली की मोनिया को 18-2 से चित कर दिल्ली सुल्तांस को मुकाबले बाहर किया। दिन का आखिरी और 7वां बाउट पुरुषों के 65 किलो की कैटगरी का था। जिसमे मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हाजी अलीयेव को मुंबई महारथी के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन सोसलान रामोनोव के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह 5-2 के स्कोर के साथ मुकाबला मुंबई महारथी के नाम रहा। इस सीजन का दूसरा मुकाबला वीर मराठास और हरियाणा हैमर्स के बीच आज शाम 6 बजे खेला जायेगा।
Tags :
Delhi Sultans Vs Mumbai Maharathi, indian games, popular in india, KAT Media, Khel Sangram, Abdusalam Gadisov, Amit Kumar Dahiya, Elitsa Yankova, Geeta Phogat, Haryana Hammers, Magomed Kurbanaliev,Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sandeep Tomar, Sofia Mattsson, SportsTracker, UP Dangal, Wrestling, PWL 3, PWL 2018, Babita kumari Phoghat, Sakshi Malik, Yogeshwar Dutt, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, 2018, asli dangal, khel fauladi, Hindustan Headlines