प्रो रेसलिंग लीग सीजन 3 के चौदहवे दिन का मुकाबला एनसीआर पंजाब रॉयल्स और मुम्बई महारथी के बीच खेला गया। जिसमें चैंपियन एनसीआर पंजाब रॉयल्स ने मुंबई महारथी को 5-2 के अंतर से हरा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं दूसरी तरफ इस हार के बाद मुंबई महारथी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई। तो आइए जानते है दिल्ली के सीरीफोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स खेले गए इस मुकाबले का पूरा हाल। टॉस जीतकर मुंबई महारथी की कप्तान साक्षी मलिक ने महिलाओं के 50 किलो की कैटगरी को ब्लॉक किया। वही एनसीआर पंजाब रॉयल्स के कप्तान गेनो पेट्राशिवली ने पुरुषों के 74 किलो की कैटगरी को ब्लॉक करने का फैसला किया।
दिन का पहला मुकाबला पुरुषों के 92 किलो की कैटगरी का था। इस कड़े मुकाबले में एनसीआर पंजाब रॉयल्स के पहलवान दीपक पूनिया ने मुंबई के सत्यव्रत कादयान को 6-5 से हरा अपनी टीम को पहला अंक दिलाया। अगला बाउट महिलाओं के 76 किलो की कैटगरी का था। जिसमें एनसीआर पंजाब रॉयल्स की कोउम्बा सेलेन फंटा ने मुंबई की वेस्कन सैंथिया को 2-0 से हरा अपनी टीम को दूसरा अंक दिलाया। दिन का तीसरा मुकाबला पुरुषों के 57 किलो की कैटगरी का था। इस एकतरफा मुकाबले में मुंबई महारथी के पहलवान एडरनबात बेख़बयार ने पंजाब के उत्कर्ष काले को 10-0 से हरा अपनी टीम के लिए पहला अंक हासिल किया। इसके बाद पंजाब की पहलवान पूजा डांडा ने महिलाओं के 57 किलो की कैटगरी में मुंबई की ओडुनायो को चौथे मिनट में ही पिनफॉल करते हुए 4-2 से हराया और अपनी टीम का स्कोर 3-1 किया। पांचवा बाउट पुरुषों के 125 किलो की कैटगरी का था। जहां पंजाब रॉयल्स कप्तान गेनो पेट्राशिवली ने मुंबई के सत्येंद्र मलिक को 7-0 से मात दी और अपनी टीम को 4-1 के स्कोर के साथ एकतरफा बढ़त दिलाई। अगला बाउट महिलाओं के 62 किलो की कैटगरी का था। जिसमे पंजाब की पहलवान गिरगोरजेवा अनास्तासिजा ने मुंबई की कप्तान साक्षी मलिक को 10-2 के अंतर से पटखनी दी। दिन का आखिरी और सातवां बाउट पुरुषों के 74 किलो की कैटगरी का था। इस कड़े मुकाबले में मुंबई महारथी के सोसलान रामानोव ने पंजाब के इलियास बेकबुलातोव को 7-6 से हरा अपनी टीम की हार का अंतर कम किया। इस तरह ये मुकाबला एनसीआर पंजाब रॉयल्स ने 5-2 से जीता। इस सीजन का पंद्रहवें दिन का मुकाबला यूपी दंगल और हरियाणा हैम्मर्स के बीच के बीच आज शाम 6 बजे खेला जायेगा।
Tags :
NCR Punjab Royals vs Mumbai Maharathi, indian games, popular in india, KAT Media, Khel Sangram, Abdusalam Gadisov, Amit Kumar Dahiya, Elitsa Yankova, Geeta Phogat, Haryana Hammers, Magomed Kurbanaliev,Marwa Amri, Pro Wrestling League, Sandeep Tomar, Sofia Mattsson, SportsTracker, UP Dangal, Wrestling, PWL 3, PWL 2018, Babita kumari Phoghat, Sakshi Malik, Yogeshwar Dutt, Sushil Kumar, Narsingh Yadav, 2018, asli dangal, khel fauladi, Hindustan Headlines