नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कांग्रेस सहित महागठबंधन पर जुबानी हमला बोला। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को निशाना बनाते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को कठघरे में खड़ा किया, साथ हीं महागठबंधन को महामिलावट करार दिया।
महागठबंधन पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चौकीदार की सख्त़ कार्रवाई से कांग्रेस बौखला गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसे लोगों की मिलावट हो रही है। उन्होंने आयुष्मान भारत से छत्तीसगढ़ को हटाने की आलोचना की और पूछा कि आप क्यों गरीबों को उस लाभ से वंचित करना चाहते हैं ? नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का थोड़ा बहुत कर्ज़ माफ किया है और किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल गरीबों के नाम पर देश को गुमराह किया है और गरीबों को बर्बाद किया, जबकि हमने गरीबों में नया जोश जगाया और नए सपने दिखाए। 55 साल में कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन चुनावों के बाद हर वर्ग के विकास के लिए हमारा संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। हम रेल, सड़क और हवाई परिवहन कामों में और तेजी लाएंगे।