निवर्तमान जिलाधिकारी, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एडीएम (वि0/रा0) की भावपूर्ण विदाई सम्पन्न

वागीश कुमार की रिपोर्ट :

सुल्तानपुर : निवर्तमान जिलाधिकारी विवेक निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, निवर्तमान संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह तथा निवर्तमान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अमर नाथ राय का जनपद से स्थानान्तरण हो जाने के फलस्वरूप आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष एक अभिनन्दन/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थानान्तरण/नियुक्ति सेवा काल का सतत् प्रक्रिया है। स्थानान्तरण के पश्चात् दूसरे स्थान पर जाने पर नई जानकारी एवं अनुभव प्राप्त होता है और नये अधिकारी/कर्मचारी मिलते है। उन्होंने कहा इससे विचलित नही होना चाहिये। उन्होंने कहा आप लोगों के साथ कार्य सम्पादन करके बहुत अच्छा लगा और सभी का सहयोग मिलता रहा। यहां का कार्यकाल उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद दिया।

निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि जनपद सुलतानपुर में विभिन्न पदों पर कार्य करने का मौका मुझे मिला और उन्होंने भाई चारा के साथ यहां कार्य किया। जिसमें सभी राजस्व/विकास विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ कार्य करने का सहयोग मिलता रहा। उन्होंने कहा कि मीडिया बन्धुओं का भी सहयोग समय-समय पर मिलता रहा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह ने भी जनपद सुलतानपुर के अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का मार्गदर्शन एवं कार्यशैली के बारे में उन्हें राजस्व/विकास सम्बन्धी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी विवेक, मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम मेरे अभिभावक के रूप में रहे हैं। जिनके सानिध्य में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।

निवर्तमान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमर नाथ राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी का समय-समय पर मार्गदर्शन मिलने से शासकीय कार्यों में हमारी रूचि बनी रही और उनके मार्गदर्शन में यहां कार्य करने में बहुत ही अच्छा लगा तथा अपने सेवा काल में सुलतानपुर का कार्यकाल सबसे अच्छा रहा इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय अपने सम्बोधन में कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) के साथ काम करने का कम अवसर मिला परन्तु बहुत ही जानकारी एवं अनुभव हमें सुलतानपुर में मिला जिसे हम कभी भूल नही पायेंगे। सम्मान समारोह का संचालन जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल ने करते हुए जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट के कार्यों की सराहना की और कहा कि शासकीय कार्यो के प्रति यह अधिकारी बहुत ही समयबद्ध ढंग से अपने कार्यकाल में सम्पादन के प्रति लगे रहे कलेक्ट्रेट विकास विभाग की ओर से जिलाधिकारी, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एडीएम को स्मृतिचिन्ह् तथा गिफ्टपैक भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गई।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर प्रतिपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी कादीपुर जयकरन, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, डिप्टी कलेक्टर राजेश सिंह, रामजी लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, डी0डी0ए0जी0 एस0के0 शाही, बी0एस0ए0 के0के0 सिंह, डी0सी0 मनरेगा विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनय वर्मा, डी0पी0आ0रो0 निरीश चन्द्र साहू, तहसीलदार लम्भुआ जीतेन्द्र गौतम, जयसिंहपुर रानी गरिमा जायसवाल, सदर पीयूष, अन्य अधिकारी व विभिन्न ब्लाकों के खण्ड विकास अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित मीडिया बन्धु व कलेक्ट्रेट/विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *