सर्वेश कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग पर जगह जगह लगाये गए कट स्टोन इन दिनों दुर्घटनाओ के सबब बन गए हैं।आये दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं वहीँ यात्रा में निकले तीर्थयात्री भी चोटिल हो रहे हैं। जंसा ,भाउपुर ,बरेमाँ ,रामेश्वर ,चक्का व् हरहुआ चौराहे पर लगे कट स्टोन जगह जगह उखड़ गए हैं।जो घटना को अंजाम दे रहे हैं। पंचक्रोशी मार्ग स्थित मन्दिरो व् मठो सहित व्यापारियो ने 15 मई से शुरू होने वाले अधिक मास मेले के पूर्व ठीक कराने की मांग की है।
प्रमुख रूप से अंजनी पण्डा ,पं0 रोहित त्रिपाठी ,पं0 शिवशंकर तिवारी ,पूर्व सैनिक रामबली चौबे ,गुलाब तिवारी ,प्रधान दिनेश गौंड ,प्रधान रामेश्वर रामप्रसाद व् प्रधान विपिन ,प्रधान नेहरू यादव पं0 अन्नू तिवारी व् मधुवन यादव ने मांग उठाई है।