राजेश पाल की रिपोर्ट :
अमेठी : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित हुआ खंड स्तरीय ग्रामीण पुरुषों महिला खेलकूद प्रतियोगिता 26 दिसंबर को जूनियर स्कूल सिंहपुर के प्रांगण में आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मनोरमा द्वारा किया गया एवं पुरस्कार वितरण चंद चौरसिया प्रधान सिंह पुर द्वारा किया गया जिसमें बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ पुष्पा कुमारी 400 मीटर दौड़ रूबी सिंह एवं बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ वीरेंद्र प्रथम स्थान पर रहे कबड्डी बालक वर्ग में सिंह पुर प्रथम खारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में वीरेंद्र प्रथम स्थान पर रहे वहीं बालिका वर्ग में पुष्पा प्रथम वर्ग पर रही रूबी द्वितीय स्थान पर रहीं। कुश्ती में सलमान प्रथम स्थान पर रहे बालिका वर्ग में काजल व शालिनी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमान का प्रथम स्थान बालिका रूबी सिंह प्रथम रही।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने कहा खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है वहीं खेलकूद से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर कैलाश प्रसाद शर्मा क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी सिंह पुर रामसागर गुप्ता शिव मुनीम सिंह राम हृदय यादव मोहम्मद जसीम राजेंद्र प्रसाद शुक्ला अनिल कुमार पांडे खेल अनुदेशक मौजूद रहे।