मेरठ : बदमाशों ने अतुल प्रधान के भतीजे को मारी गोली, 3 गिरफ्तार

मेरठ : यूपी के जनपद मेरठ में बदमाशों ने सपा नेता अतुल प्रधान के भतीजे को गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज़ चल रहा है। वहीँ इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार की है।



जानकारी के मुताबिक मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 निवासी विजय पाल सिंह की दूध की डेयरी है। विजयपाल का बेटा वंश प्रधान बाइक से जा रहा था। आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने वंश प्रधान पर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग में एक गोली वंश के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी लगने पर अतुल प्रधान मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बाद में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।



एसओ मेडिकल सतीश कुमार के अनुसार पुरानी रंजिश में वंश प्रधान को गोली मारी गई। आनंद, गौरव, मंत्री उर्फ छोटू, अनुराग राणा, नवनीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *