नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने खुनी खेल को अंजाम दिया है। अक्सर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों को निषाना बनाकर हमला करने वाले नक्सलियों ने इस बार दूरदर्शन की टीम पर हमला किया। नक्सलियों के द्वारा किये गए इस हमले में दूरदर्शन की टीम के एक पत्रकार और दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। ये घटना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की है, जहाँ आज दूरदर्शन की टीम खबर कवरेज करने के लिए पहुंची थी।
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले पर डीआईजी पी. सुंदरराज का कहना है, ‘आज हमारी गश्ती पार्टी पर अरनपुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में हमारे दो कर्मी शहीद हो गए हैं। साथ ही दूरदर्शन के कैमरामैन भी घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। दो और कर्मी घायल हुए हैं।’
खेल मंत्री और आई एंड बी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने छत्तीसगढ़ हमले पर कहा, ‘हम कैमरामैन के परिवार के साथ खड़े हैं, हम उनके परिवार का ख्याल रखेंगे। हम उन सभी मीडिया के लोगों को सलाम करते हैं दो कवरेज के लिए ऐसी खतरनाक स्थितियों में जाते हैं, उनकी बहादुरी को याद रखा जाएगा।’