नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई है। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावों की पोल खोल दी है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा इस बात से लगाया जा आसक्त है कि यहाँ से दरिंदों ने एक लड़की को अगवा किया, जिसके बाद वो उसे ग्रेटर नोएडा ले गए, जहाँ उनके साथ कई दिनों तक गैंगरेप होता रहा। इस दौरान लड़की गर्भवती भी हो गई। किसी तरह किशोरी आरोपियों के चंगुल से भागी और ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने पहुंचकर मदद मांगी। सूरजपुर पुलिस ने इसी सुचना दिल्ली पुलिस को दी, जिसके बाद परिजन लड़की को अपने घर ले गए। वहीँ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी परिवार सहित हर्ष विहार इलाके में रहती है. गत 15 को वह अपने छोटे भाई के लिए कुछ सामान लेने घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान दो आरोपियों ने उसे पीछे से दबोचकर रुमाल से कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बाइक पर बैठाकर ग्रेटर नोएडा ले गए। पीड़िता की माने तो एक आरोपी पिछले कई महीनों से उसके साथ दरिंदगी कर रहा था। इसी कारण पीड़िता 5 माह की गर्भवती भी है।
वहां, 15 अगस्त से 21 अगस्त तक आरोपी उसके साथ मारपीट व गैंगरेप करते रहे। आरोपियों के नाम शाहनवार, तौफीक, जुगनी और जावेद है। किसी तरह किशोरी मंगलवार शाम को आरोपियों के चंगुल से भागी और लोगों की मदद से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने पहुंची। वहां से पुलिस ने हर्ष विहार पुलिस से संपर्क किया और किशोरी को उनके हवाले किया गया। किशोरी की हालत काफी खराब थी। उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …