नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज़ होती जा रही है। जहाँ एक तरफ राहुल गाँधी ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, वहीँ कांग्रेस के अन्य नेता मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए अधिकारियों को चेतावनी देने से भी बाज़ नहीं आते।
दरअसल कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इशारों-इशारों में केंद्रीय एजेंसियों, संस्थाओं और उनके अधिकारियों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि कभी वह विपक्ष में हैं, तो कभी सत्ता में भी हो सकते हैं। हमलोग उन पर कड़ी निगाह रख रहे हैं, जो प्रधानमंत्री के प्रति अति उत्साह और श्रद्धा-निष्ठा भाव दिखा रहे हैं। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि संविधान सभी चीजों से बड़ा है।
वहीँ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार हमला बोलते हुए कहा कि किसी के खिलाफ राजद्रोह हो जाता है, किसी को बोलने नहीं दिया जाता है। यही तो न्यू इंडिया है न! देश बदल रहा है! मोदी जी तो इन्हीं अच्छे दिनों के बारे में बात करते थे न!