आशीष गौरव पांडेय की रिपोर्ट :
वाराणसी : बनारस के सबसे बड़े मॉल में फायरिंग करने के मुख्य आरोपी आलोक उपाध्याय को पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। मॉल में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी वहीं दो लोग घायल हो गए थे।
आलोक उपाध्याय बनारस से भागने की फिराक में था। पुलिस को इस बात की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सादे कपड़ों में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसे कैंट रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।
आलोक की गिरफ्तारी पर उसका पिता अवधेश उपाध्याय थाने पहुंचा और हंगामा करने लगा। उसने पुलिस को आत्मदाह करने की धमकी भी दी। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी