असलम खान की रिपोर्ट :
मिर्जापुर : अहरौरा कस्बा स्थित जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना अध्यक्ष मनोज ठाकुर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बालक एवं बालिकाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बारे में विस्तृत रूप से बताया। तत्पश्चात उन्होंने स्काउट के तीन छात्र-छात्राओं प्रीतम गुप्ता प्रिया विश्वकर्मा शुभम गुप्ता जिन्हें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था इन छात्र-छात्राओं को थानाध्यक्ष ने सम्मानित किया। इन बच्चों को जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गाइड सुशीला विश्वकर्मा ने प्रशिक्षित किया था। विद्यालय प्रबंधक सुभेंद्र जायसवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया। बालक एवं बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नगर पालिका इंटर कॉलेज ने किया कार्यक्रम का संचालन भुनेश्वर प्रसाद एवं वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। उप प्रबंधक डॉ अशोक कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।