अमेठी : पुलिस अधीक्षक ने किया बाज़ार शुक्ल थाना का वार्षिक निरीक्षण

उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट :

अमेठी : जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बाज़ारशुक्ल थाना का गहन वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें कप्तान ने पूरे थाना परिसर का बड़ी बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्ष राज केशर सिंह को दिया। पुलिस कप्तान ने सत्थिन में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात कही जिसका वहां उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने स्वागत किया और सत्थिन में पुलिस चौकी की अति आवश्यकता बताई। वहीं पुलिस कप्तान ने प्रबुद्ध जनों से पूछा कि किस उप निरीक्षक का व्यवहार एवं कार्य सबसे अच्छा है तो प्रबुद्ध जनों ने शिव जन्म यादव का नाम लिया। इस पर पुलिस कप्तान ने शिव जन्म यादव को सम्मानित किया एवं कांस्टेबल हरेंद्र यादव और कांस्टेबल राज बहादुर साहनी को भी अच्छे बरताव के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष राज केसर सिंह उप निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह उप निरीक्षक शिव बक्स सिंह उप निरीक्षक प्रवीण शुक्ला उप निरीक्षक शिव जन्म यादव उप निरीक्षक जंग बहादुर यादव हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी प्रधान इंदरिया भूपेंद्र विक्रम सिंह सोनू सिंह पूर्व प्रधान जमाल पूर्व प्रधान खालिक राजेश प्रधान रविंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा पत्रकार राजेश पाल एवं समस्त थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

पुलिस कप्तान ने सभी प्रबुद्ध जनों से कानून व्यवस्था एवं पुलिस के व्यवहार पर चर्चा की और सभी के साथ बैठकर भोजन किया क्षेत्रवासियों एवं प्रबुद्ध जनों ने कहा जिस प्रकार थाना परिसर में रंग रोधन साफ-सफाई महिला बैरिक पुरुष बैरिक लाइट शौचालय और व्यवस्थित कार्य है। यह बहुत सराहनीय है लोगों ने कहा जब से जिले की कमान कप्तान अनुराग आर्य ने संभाली है तब से पूरे जिले में अपराध पर अंकुश लगा है ।

वही क्षेत्रवासियों ने थानाध्यक्ष राज केसर सिंह की भी तारीफ करते हुए। कहा कि बाज़ारशुक्ल थाना क्षेत्र में अपराध पर भारी अंकुश लगा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है । पुलिस थाना में आने वाले फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करती है पुलिस कप्तान ने पुलिस के साथ मित्रवत व्यवहार एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी जन प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों से मदद की अपील की।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *