वागीश कुमार की रिपोर्ट :
सुल्तानपुर : पंत स्टेडियम में अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्यस्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता का उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के द्वारा उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। परंतु आयोजन समिति के द्वारा महिलाओं का कितना सम्मान किया गया, ये भी दिखाई दे गया। भाजपा की समस्त महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा इस कदर कि गईं, की ना तो मंच पर और ना तो दर्शक दीर्घा में महिलाओं कोई स्थान मिला।
पंत स्टेडियम में कमल कप राज्यस्तरीय महिला वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भाषण के बाद महिला वालीबाल प्रतियोगिता शुरू किया गया। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व खेल निदेशक आरपी सिंह आयोजन समिति के कर्ता धर्ता थे। इसके बाद भी ज़िले की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उपेक्षित किया गया। जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। ना तो (भाजपा) नगरपालिका परिषद की चेयरमैन बबिता जायसवाल, महिला मोर्चा की ज़िला अध्यक्षा बबिता अखिलेश तिवारी, सुमन सिंह, भावना सिंह आदि महिलाओं की अनदेखी से महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में रोष दिख ।