गाज़ियाबाद में एक रोटी के लिए दो युवकों ने की एक शख्स की हत्या

गाज़ियाबाद : यूपी के जनपद गाज़ियाबाद से एक बेहद ही हैरान करनेवाला मामला सामने आया है। जी हाँ, आपको शायद यकीन न आये लेकिन ये सौ फीसदी हकीकत है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महज एक रोटी की वजह से दो युवकों ने एक होटल मालिक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। बीच-बचाव में आए एक होटल कर्मचारी को भी उन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके की है। रविवार देर रात दो युवक मृतक जगपाल के होटल पर खाना खाने आए थे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। होटल के बंद होने का समय हुआ। मालिक जगपाल ने उनसे जल्दी खाना खत्म करने को कहा। युवकों ने जगपाल से एक रोटी की मांग की। जगपाल ने होटल बंद करने को कहा और रोटी देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर दोनों युवक जगपाल से झगड़ा करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने गुस्से में आकर पहले होटल मालिक जगपाल को चाकू मारा और फिर कर्मचारी प्रिंस को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को होटेल कर्मचारियों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *