फ़तेह खान की रिपोर्ट :
फैजाबाद : बारातियों से भरी मिनी बस डीसीएम से टकरा गयी, जिसमें कई बाराती घायल हो गए। 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी का अयोध्या श्री राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। अयोध्या कोतवाली के बूथ नंबर 4 के पास हाईवे पर ये हादसा हुआ। 2 के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों में से 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। बहरहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल कर रही है तथा सभी घायल लोगों का इलाज करवा रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये लोग लखनऊ से गोरखपुर शादी से लौट रहे थे कि यह घटना हो गई।