दिल्ली पर बाढ़ का खतरा, लोहे के पुल पर आवागमन बंद, 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली से होकर बहने वाली नदी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली पर लागातार मंडरा रहे बाढ़ के खतरे के मद्देनज़र बाढ़ राहत व बचाव कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। संभावित बाढ़ के मद्देनज़र लोहे के पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं भारतीय रेल ने भी गंभीर स्थिति देखते हुए और लोहे के पुल के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 7 के रूट डायवर्ट कर दिए हैं।



गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को निजामुद्दीन इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर हालत से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोहे के पुल पर बने सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से रविवार को दिनभर औसतन एक लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा गया। अभी शुक्रवार व शनिवार को बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच रहा है।



दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को ज्यादातर निचले इलाके जलमग्न हो गए। प्रशासन लोगों को यमुना खादर से निकालकर बाढ़ राहत कैंपों में पहुंचा रहा है। जिलाधिकारी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी नियमित दौरे कर रहे हैं। जल स्तर बढ़ने से पूर्वी दिल्ली को दिल्ली गेट से जोड़ने वाले लोहे के पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी के अगले आदेश तक पुल बंद रहेगा।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *