संतोष मिश्र की रिपोर्ट :
बहराइच : थाना रामगांव क्षेत्र के कुड़वा गांव में दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। जानकारी के मुताबिक पड़ोस गांव के करीब 40 लोगों ने लाठी डंडो व धारदार हथियारों से लैश होकर जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि नदी में लगे मछली के जाल में चरवाहों की भैंस के फंसने को लेकर विवाद हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप अख्तियार कर लिया।
बताया जा रहा है बच्चों में हुए आपसी विवाद को लेकर भग्गू पुरवा गांव के दबंगो ने कुड़वा गांव में घर में घुसकर जमकर बवाल काटा। दबंगों के हमले में कई लोग घायल हो गए। वहीँ गंभीर रूप से घायल 3 लोग जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया।