इंजेक्शन लगाते समय अधेड़ उम्र के डॉक्टर ने लड़की के साथ की शर्मनाक हरकत, दबाया प्राइवेट पार्ट

मुंबई : मायानगरी मुंबई से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसे एक डॉक्टर ने अंजाम दिया है। डॉक्टर को लोग भगवान् का दुसरा रूप मानते हैं, लेकिन एक अधेड़ उम्र के डॉक्टर ने अपनी हरकतों से डॉक्टरी के पेशे को कलंकित करने का काम किया है। इस डॉक्टर ने इलाज़ करने आई अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

24 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि वह स्त्रियों के एक रोग के इलाज के लिए मुंबई के चेंबुर स्थित लॉयन्स क्लब अस्पताल गई थी। जहां 64 साल के डॉक्टर के पास वो जांच को गई, तो उसने इंजेक्शन लगाने की बात कही।

लड़की ने बताया कि पहले तो इंजेक्शन के लिए डॉक्टर ने उससे कपड़े उतारने को कहा फिर इंजेक्शन लगाने के बाद ब्रेस्ट को दबाने लगा। लड़की ने विरोध किया तो कहा कि ये भी इलाज का हिस्सा है।

डॉक्टर की हरकत से खफा लड़की अस्पताल से सीधे चेंबुर पुलिस स्टेशन पहुंच गई और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। लड़की ने बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ ये 14 जून की दोपहर को किया, जब वो उससे किसी बीमारी के सिलसिले में सलाह लेने गई थी।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डॉक्टर का नाम सुभाष सहगल बताया है। पुलिस ने डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

 

 

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला

कानपूर नगर :कल्यानपुर में नव विवाहिता का शव घर मे ही फंदे से लटकता मिला …

UP के फिरोजाबाद में जमीन की तकरार में पुलिस टीम पर अटैक व फायरिंग, 6 पुलिसकर्मी हुए घायल

फिरोजाबाद: उत्तरप्रदेश में पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती मिल रही है। कानपुर के चौबेपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *