नुरुल होदा की रिपोर्ट :
मऊ : मधुबन तहसील क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मण्डाव में ब्लॉक स्तरीय रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गयी, जिसमें शिवप्रकाश उपाध्याय, प्रतिनिधि, मंत्री वन एवं पर्यावरण उत्तर प्रदेश सरकार, निरंकार सिंह , उपजिलाधिकारी मधुबन, मऊ, तहसीलदार मधुबन, चेयरमैन नगर पंचायत मधुबन, उपस्थित रहे।
रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र मधुबन से शहीद चौक तक गयी, तत्पश्चात वापस ब्लाक संसाधन केंद्र पर आकर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में 800 बच्चे, ब्लॉक के समस्त शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। रैली के उपरान्त उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों अभिभावकों व अन्य लोगों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी , उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी फतहपुर मण्डाव गोपाल शरण मिश्र द्वारा संबोधित किया गया। रैली का संचालन अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र द्वारा किया गया।
उक्त रैली का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी फतहपुर मण्डाव गोपाल शरण मिश्र के द्वारा किया गया। इस मौके पर राधेश्याम पाण्डेय, मनमोहन पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, कन्हैया यादव, सुरेश तिवारी, अनवारूल आदि उपस्थित रहे ।