नई दिल्ली : पीएम मोदी पूरे देश को एक साथ एक सूत्र में बांधने की कोशिश कर रहे हैं और वहीं दूसरी ओर उनके अपने राज्य से बिहार और उत्तर प्रदेश वालों का पलायन शुरू हो गया है। अब यह एक राज्य से निकलकर पूरे देश का मसला बन गया है और इस पर राजनीति शुरू हो गई। जिसके बाद मोदी ने इसे गंभीरता से लिया है। सुनने में आया है कि इस मामले को लेकर उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को फटकार भी लगाई है। जिसके बाद वे प्रशासन को सख्त कर पलायन को रोकने की कोशिश में लगे हैं।
आपको बता दें कि साबरकांठा जिले में 28 सितंबर को 14 महीने की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद उत्तर भारतीय निशाने पर आ गए। पुलिस के मुताबिक उत्तरी गुजरात में हिंदीभाषी लोग हिंसा का शिकार हुए। रेप के आरोप में बिहार निवासी रवींद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।