बलिया : खाना बनाते समय हुआ सिलिंडर ब्लास्ट, एक हीं परिवार के 13 लोग घायल, 1 की मौत

संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट :

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर नई बस्ती दलजीत टोला गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट गया। तेज आवाज से एक-एक कर दो सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के 13 लोग घायल हो गये। आनन-फानन में ग्रामीणोंं व प्रधान की मदद से सभी को सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। चार घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

नई बस्ती दलजीत टोला निवासी लक्ष्मण प्रजापति के घर गैस चूल्हा पर खाना बन रहा था। परिवार के अन्य सदस्य टीवी देख रहे थे। तभी तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इससे झोपड़ी व पक्की मकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग की लपटे बेकाबू हो गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग के जद में आने से घर में रखा दूसरा सिलिंडर भी ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद सैकड़ो ग्रामीण जुट गये और आग बुझाने लगे।

सूचना मिलते ही एसओ गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे। घटना में पूनम देवी पत्नीं इंदल प्रजापति 20 वर्ष की मौत हो गयी। वही इंदल प्रजापति 20, राजेश प्रजापति 30 छोटक प्रजापति 22, रमायन प्रजापति 30 मुन्नी देवी 60, पत्नी सुबाष चंद्र, फूल कुमारी 20 पत्नी छोटक, प्रियंका 10 पुत्री रमेश, राधिका 15 पुत्री सुभाष, लक्ष्मीना 3 पुत्री इंदल, सरिता 11 पुत्री राजेश, लक्ष्मी्ना 25 पत्नी राजकिशोर, आदित्य 2 पुत्र इंदल घायल हो गये। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। नई बस्ती‍ दलजीत टोला में घटना के बाद सूचना पर पहुंचे बैरिया के बाद वहां पर बार-बार फोन करने के बाद भी एम्बू्लेंस नही पहुंची। पीएचसी जेपी नगर के चिकित्सक ने जब अंत में फोन किया तो घंटो बाद मौके पर एक एम्बू्लेंस पहुंची। प्रधान रूबी सिहं और समाज सेवी सूर्यभान सिंह ने निजि वाहनो की व्यवस्था कर सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *