सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज से सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होगी, साथ हीं चुनाव को लेकर रोडमैप भी तैयार किया जायेगा। बैठक में बसप के साथ गठबंधन को लेकर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।


आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हुआ था। इसमें अखिलेश यादव को दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद से यह सपा की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। जैसा कि अखिलेश घोषणा कर चुके हैं, पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ेगी। समाजवादी पार्टी अगला लोकसभा चुनाव बीएसपी के साथ मिल कर लड़ेगी।


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपा और बसपा के साथ हाथ मिलाएंगी ? अभी ये तय नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के बदले आरएलडी से चुनावी समझौते के पक्ष में हैं और मायावती गठबंधन में कांग्रेस को भी साथ रखना चाहती हैं। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं। अब तक तो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रही पार्टी को उस सीट से टिकट देने का फ़ार्मूला चल रहा है, लेकिन इसमें कई पेंच हैं।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *