हरियाणा : हरियाणा के जींद विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती जारी है। यहाँ से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को मैदान में उतारा था, लेकिन एक बार फिर यहाँ कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है। यहाँ बीजेपी आगे चल रही है। सातवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी उम्मीदवार करीब 9000 वोट से आगे चल रहे हैं। जननायक जनता पार्टी दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।
सुरजेवाला को लेकर कांग्रेस पार्टी को बहुत उम्मीद थी। हालांकि, वह पूरी नहीं हुई। ऐसा लगता है कि सुरेजवाला का तीखा अंदाज जनता को प्रभावित नहीं कर पाया। वह भाजपा और सरकार पर काफी हमलावर रहे हैं। कांग्रेस मीडिया सेल के वह प्रभारी हैं। वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं।
सूत्र बताते हैं कि सुरजेवाला पार्टी की अंदरुनी राजनीति के शिकार हुए। हुड्डा कैंप पर समर्थन नहीं देने का आरोप लग रहा है। औपचारिक तौर पर तो कोई इसे स्वीकार नहीं करता है, लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ ऐसा ही मानते हैं।