नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम अज पुरे देश भर में देखी जा रही है। पूरा देश आज योग दिवस के रंग में रंगा नज़र आ रहा है। वहीं भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य के देशों में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लखनऊ में पीएम मोदी के योग कार्यक्रम के पहले बारिश शुरू हो गई, लेकिन वह योग करने पहुंचे। उनके साथ सूबे के राज्यमंत्री राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। लखनऊ के रमाबाई पार्क के आसपास भारी बारिश जारी रही।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कनॉट पैलेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और रामनाथ कोविंद पहुंचे।