नई दिल्ली : एक पत्नी, जो अपने पति में अपना संसार देखती है, वहीँ पति अगर उनके साथ दरिंदगी करने पर उतारू हो जाये तो फिर वो अपनी फरियाद लेकर जाये भी तो कहाँ जाये। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ जिस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया हीं आपकी रूह काँप जाएगी। इस खौफनाक अंजाम के बाद उसकी पत्नी फरियाद सुनाने के लिए इस दुनिया में नहीं रही। दरिंदे पति ने पत्नी के साथ इस खौफनाक वारदात को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उसे अपनी पत्नी पर गैर मर्दों के साथ संबंध होने का शक था।
दरअसल दिल्ली के दिलशाद गार्डन में 36 साल के शख्स ने चाकूओं के गोद कर अपनी बीवी की हत्या कर दी। बुधवार सुबह शख्स ने अपने घर पर चाकू से बीवी के शरीर पर 35 वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं इस शख्स के सिर पर इस कदम खून सवार था कि 15 साल के बेटे ने जब इसे रोकने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया।
जिस वक्त पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, उनका बड़ा बेटा विनीत जाग गया। ऐसे में उसने पिता को रोकने की कोशिश की लेकिन इसमें उसके भी हाथ में चाकू लग गया। इसके बाद विनीत ने शोर मचाया और बराबर वाले फ्लैट में रह रहे अपने चाचा से बताया, जिसके बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी विनोद बिष्ट फरार हो गया।