केरल बाढ़ : यूएई ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, की 700 करोड़ की मदद की पेशकश

नई दिल्ली : केरल में बाढ़ ने जमकर मचाई है, जिससे हज़ारों के तादाद में लोग बेघर हो गए हैं और राह शिविरों में रहने को मजबूर हैं। वहीँ सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी है। इसी बीच लोग केरल में बाढ़ स प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। भारत के विभिन्न संगठन व लोग जहाँ खुले दिल से बाद प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद जुटा रहे हैं वहीँ अब यूएई ने केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 700 करोड़ की मदद की पेशकश की है।



प्राकृतिक आपदा की वजह से राज्य को 21,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। राज्य में फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं बाढ़ की वजह से अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य को केंद्र सरकार से जहां 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मिली है। वहीं कई राज्य सरकारों ने भी केरल की मदद के लिए राशि देने की घोषणा की है। अब केरल को पटरी पर लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी आगे आया है। यूएई ने राज्य को 700 करोड़ रुपए की सहायता देने की बात कही है। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने दी। वहीं यूएई के वीपीएस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉक्टर शमशीर वायलील ने बाढ़ पीड़ितों को 50 करोड़ रुपए दान किए हैं।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *