मुंबई : महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के पिता की दबंगई का मामला सामने आया है। मंत्री के पिता ने एक स्कूल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इतना हीं नहीं, उन्होंने कर्मचारी को काफी अपशब्द भी कहे।
मिली जानकारी के अनुसार महराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल के पिता वीएन पाटिल की संस्था भाऊसाहेब देशमुख विद्यालय चलाती है। पाटिल इस दौरान स्कूल की जांच करने गए थे। वहां उन्हें इस बात पर गुस्सा आया कि स्कूल में बच्चे एडमिशन क्यों नहीं ले रहे हैं?
इस मसले को लेकर उन्होंने कर्मचारी को डांटना शुरू कर दिया। पाटिल की इस हरकत पर वहां मौजूद अन्य लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान पाटिल ने कर्माचरी को थप्पड़ मार दिया। वहीं इस मामले में यहीं के मूर्तिजापुर पुलिस स्टेशन में शिकायच दर्ज करा दी गई। वीएन पाटिल ने कहा कि मैंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा। वहीं खुद मंत्री ने कहा है कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि वीएन पाटिल खुद विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।