नुरुल होदा की रिपोर्ट :
मऊ : रानीपुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार पर बुधवार को ग्राम स्वराज योजना के तहत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकम का उद्घटान मुख़्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक राम सोनकर ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के उत्थान के लिए सरकार की यह अनूठी पहल है। सरकार किसानों के उत्थान के प्रति कटिबद्ध है।
इसी क्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सुरेन्द्रनाथ मिश्रा ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से किसान सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले योजनाओं की जानकारी हासिल कर उसका लाभ ले। कार्यशाला में आये हुए किसानों को कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, लघु सिचाई विभाग, मत्स्य विभाग, अग्री जक्शन स्पॉट द्वारा किसानों को उनकी आय दुगना करना, कृषि सम्बंधित निवेशों एव नवीन तकनीक के साथ संतुलित उन्नन्तशील एव अन्य लाभकारी योजनाओ की जानकारी किसानो को दी गई।
कृषि के विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात किसानों को विधायक के द्वारा दीवाल घड़ी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख़्य रूप से एडीओ एजी रामदरश राम, योगेश सिंह, अवधनाथ दुबे, मुन्ना मौर्या, विनोद सिंह, रामविलास चौहान, अनिल सिह, सुमन्त प्रजापति, यशवन्त सिह आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।