रामलाल साहनी की रिपोर्ट :
मिर्ज़ापुर : विन्ध्याचल थाना के सन्निकट दीवान घाट पर हरिश्चन्द्र (21), निवासी शम्भूपूर गोपीगंज स्नान करते वक़्त डूब गया। यह घटना करीब सवा ग्यारह बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर पर करीब एक दर्जन की संख्या में युवक दर्शन करने आये थे। उसी क्रम में गंगा स्नान करने पहुँचे उक्त लोग के बारे मे वहाँ उपस्थित लोगों ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार मामला कुछ संदिग्ध भी हो सकता है।
लोगों के अनुसार जब युवक डूबा तो उसके सभी साथी भागने लगे। लोगों ने किसी प्रकार एक युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक ने ही बताया कि डूबा युवक उसका मित्र है और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब 40 मिनट के बाद प्राप्त हुई, जिसके बाद गोताखोरों के साथ पानी में डूबे युवक की खोजबीन जारी हुई।
डूबे युवक के साथी ने बातों-बातों में यह भी कहा कि उसने कुछ मिज़ाज़ पानी की बात यानी नशे करने की बात भी बताई थी। तब मैंने कहा कि चलो तुमको नहला दूँ। हम दोनों तैर रहे थे, वो डूब गया। मैं बड़ी मुश्किल से बच पाया। फ़िलहाल ये सब पुलिसिया जाँच का विषय है। गोताखोरों का प्रयास जारी है। अभी तक सफलता प्राप्त नही हुई है।