शिमला में धोनी के सरकारी मेहमान बनने को लेकर विवाद, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शिमला पहुंचे के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है। राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा देने पर आपत्ति जताई है। धोनी पांच दिन के लिए एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा भी शिमला आई हैं।



धोनी के शिमला पहुंचने पर राज्य सरकार ने उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। इन पांच दिनों में धोनी और उनके परिवार की सारी व्यवस्था और खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी। राज्य सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा, ”धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए था।



एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर मैं धोनी का सम्मान करता हूं लेकिन स्टेट गेस्ट पर होने वाला खर्चा आम लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से होगा। ऐसे में धोनी को स्टेट गेस्ट का दर्जा नहीं लेना चाहिए।” वहीं राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री विपिन परमार ने कहा, ”राज्य सरकार ने धोनी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और हिमचाल प्रदेश में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है। धोनी ही नहीं भारत के किसी भी इंटरनेशनल खिलाड़ी की राज्य सरकार इसी तरह से स्वागत करेगी।



आपको बता दें धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अब सिर्फ वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते हैं। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। धोनी इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय वनडे और टी-20 के हिस्सा थे।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *