सर्वेश कुमार की रिपोर्ट :
वाराणसी : हरहुआ स्थानीय वि0 ख0 में 269 आंगनबाड़ी व् 32 मिनी आंगनबाड़ी यानि कुल 301 केंद्र में हजारो नौनिहाल पढ़ते हैं। तेज गर्मी व लू में भी बच्चे सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहते हैं। वह भी बिना बाल पोषाहार के। वहीँ परिषदीय स्कुलो में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही पढ़ाई होती है। उनको धुप से बचाने के लिए समय में बदलाव किया गया और समय से मिड डे मिल भी दिया जाता है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव नही किया गया।
मासूम बच्चों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा। क्या मासूमों को लू व गर्मी नही लगती। शनिवार को पूर्व प्रधान संघ हरहुआ के अध्यक्ष मधुवन यादव के आवास पर आयोजित बैठक में प्रधान संघ हरहुआ अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रो की दयनीय स्थिति पर सम्बोधन में व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से मधुवन यादव, नन्दलाल, नत्थू यादव , दिलीप सरोज ,सुभाष मौर्य ,बिनोद पटेल ,रीना देवी , दिनेश गौंड ,संजय ,हरिश्चंद्र ,उर्मिला देवी सहित कई प्रधान शामिल रहे।