सन्तोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में शनिवार को सुबह छ: बजे के लगभग शौच के निकली जेठानी देवरानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौच से शुरू विवाद में झोंटा-झोंटी और फिर घर तक पहुंचने से पहले ही (करमानपुर-नारायणगढ) देवरानी दौड़ कर घर से पाइप लेकर आई और जेठानी को मारने लगी। सिर पर गम्भीर चोट लगने से जेठानी निर्मला देवी (48) पत्नी सुरेश गोंड की ठौरे मौत हो गई।
शोर शराबा सुन कर गांव वाले दौड़े किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष रेवती राकेश सिंह, एसएचओ बैरिया गगन राज सिंह, दोकटी सदल तथा क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में ले आरोपी देवरानी गीतादेवी को गिरफ्तार कर लिया। कुछ देर बाद मौका ए वारदात अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली व अपर पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुबह के समय निकली देवरानी जेठानी का विवाद था, जिसमें आरोपी देवरानी गीता देवी गिरफ्तार कर ली गई है। सारी विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतका के पति सुरेश गोंड की तहरीर पर रेवती पुलिस ने एक पर नामजद मुकदमा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली गांव मे घूम कर महिलाओं से आवश्यक जानकारी लीं।