लोकपति सिंह की रिपोर्ट :
चन्दौली : लेवा- इलिया मार्ग पर शनिवार को इलिया थाने के समीप बाइक व मैजिक के आमने-सामने की टक्कर में नागेंद्र यादव (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को धक्का मारने के बाद भागते वक्त मैजिक चालक ने एक भैंस को कुचल दिया, जिससे भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर मैजिक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया।
इलिया निवासी नागेंद्र यादव किसी कार्यवश शहाबगंज गए थे। लौटते वक्त इलिया थाने के समीप मैजिक से जोरदार टक्कर हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन का पीछा कर मैजिक को बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मैजिक का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल का इलाज इलिया के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।