विजयनाथ चक्रवर्ती की रिपोर्ट
बस्ती : जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करण गांव के पास एक व्यक्ति का शव शिनाख्त होने से क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। शव की शिनाख्त बस्ती जनपद के लालगंज थाना के बोकनार गांव निवासी वीरेन्द्र उपाध्याय के रूप मे हुई है। मृतक की पहचान मृतक के परिजनो ने जनेऊ मे चाबी और कपड़े से की है।
उधर आक्रोशित मृतक के परिजन एंव गांव वालो ने एसपी कार्यालय मे थानाध्यक्ष को देख पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। परिजनो का आरोप है कि जो दिन पूर्व हत्या करके लाश फेकी गई थी। गांव वालों थानाध्यक्ष लालगंज पर लापरवाही का आरोप लागाया है। उधर प्रभारी एसपी पंकज ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।